शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- होली से पूर्व शुक्रवार को विधिक माप विज्ञान विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवररेटिंग करने वाली दुकानों पर सख्ती दिखाई। सीनियर इंस्पेक्टर अरविंद मिश्रा, इंस्पेक्टर आलोक कुमार शर्मा और तहसीलदार अनुराग दुबे की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी कर चालान काट दिए। इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदार दुकानें बंद कर दी। इंस्पेक्टर आलोक शर्मा ने चेतावनी दी कि सभी दुकानदार अपने तौल यंत्रों का सत्यापन कराएं, अन्यथा आगे सख्त कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...