नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति को सरकार ने पूरी तरह सामान्य बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई कमी नहीं है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी या जमाखोरी न करें। सरकार कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने पुष्टि की है कि दिल्ली में घरेलू पीएनजी की आपूर्ति स्थिर है। प्राकृतिक गैस के आवंटन में घरेलू पीएनजी और परिवहन क्षेत्र (सीएनजी) के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। तेल कंपनियों ने साफ किया है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से कार्य कर रही है।सरकार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.