सहारनपुर, मार्च 27 -- सहारनपुर। जिले में यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। लोगों के आधार कार्ड जुटाकर, खाद उठाने और ब्लैक करने का खेल चल रहा था। जिला कृषि अधिकारी ने अंबाला रोड से ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर 45 किलो वाले 77 बैग यूरिया जब्त किया। यह यूरिया रामपुर मनिहारान के चकवाली गांव निवासी हारून द्वारा मानकमऊ स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र से ट्राली में भरकर गांव ले जाया जा रहा था। पीसीएफ केंद्र पर बिक्री रजिस्टर की छानबीन में सामने आया आरोपी हारून ने कई किसानों के आधार कार्ड जुटाकर, 18 मार्च को भी इसी तरीके से इसी केंद्र से 40 बैग यूरिया उठाया था। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया मामला केंद्र प्रभारी की मिलीभगत से यूरिया खाद को ब्लैक किए जाने का है। मिलीभगत के चलते केंद्र प्रभारी गौरव पुंडीर और आरोपी हारून चकवाली के खिला...