अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने रसोई सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती अपनाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने क्विक रिस्पांस टीम की बैठक ली। कहा कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाएं। नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करें। यहां एडीएम युक्ता मिश्र, एसडीएम सदर संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...