सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। एलपीजी की कालाबजारी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है। प्रशासनिक टीम शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। जिले में एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उक्त बातें जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने कहीं। उन्होंने बताया कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...