हल्द्वानी, जून 10 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में दानीजाला और सिमलखेत गांव में खुशी की लहर है। आखिर हो भी क्यों न, मानसून में अलग-थलग पड़ने वाले ये गांव सड़क से कालापानी की सजा से आजाद हो जाएंगे। सरकार ने यहां काठगोदाम -अमृतपुर बाईपास का काम शुरू करने ऐलान किया है। इस बाईपास से न सिर्फ इस ग्रामवासियों बल्कि नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम रूट के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने काठगोदाम-अमृतपुर टू-लेन बाईपास निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। 3.5 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण पहले चरण में 21 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसे एक साल में तैयार करने का लक्ष्य है। वर्तमान में हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली समेत पर्वतीय क्षेत्रों को जाने के लिए एक ही सड़क है। इस कारण काठगोदाम, रानीबाग और गुलाबघाटी में या...