हल्द्वानी, मार्च 22 -- कालाढूंगी। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से रविवार को भी नगर की सफाई व्यवस्था बाधित रही। नगर में जहां तहां कूड़े के ढेर दिखने लगे हैं। रविवार को छुट्टी के चलते कोई समाधान नहीं निकल सका। बता दें कि पिछले छह दिनों से कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोग वाल्मीकि मंदिर की भूमि और उससे सटे प्रांगण को समाज के नाम किए जाने की लेकर हड़ताड़ पर हैं। सफाई व्यवस्था का पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया है। जिसके चलते नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। ईओ अभिनव कुमार ने कहा वार्ता चल रही है शीघ्र ही समाधान निकाल लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.