हल्द्वानी, फरवरी 12 -- कालाढूंगी, संवाददाता। कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर बौर पुल से टकराकर बीच पुल में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए पुल पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कार को हटवा कर यातायात शुरू कराया। पुलिस के मुताबिक, खटीमा निवासी 43 वर्षीय ललित जोशी अपनी 74 वर्षीया मां जानकी जोशी, 37 वर्षीय पत्नी रश्मि जोशी, 12 वर्षीय पुत्री अवनी और 21 वर्षीय अनुष्का के साथ ढिकुली रामनगर से एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह टैक्सी से अपने घर लौट रहे थे। वहीं कार चालक रुद्रपुर निवासी हारून पुत्र याकूब था। सुबह करीब दस बजे उनकी कार बौर पुल से टकराकर पुल के बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके ...