कालाढूंगी में नगर के नायकों का सम्मान
हल्द्वानी, जून 6 -- कालाढूंगी। भाजपा नेता मनोज पाठक की तरफ से आयोजित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के सम्मान में संचालित नगर के नायक सम्मान समारोह अभियान का 15वां आयोजन शनिवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं, शिक्षकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक वे लोग हैं जो बिना किसी अपेक्षा के सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज के विकास और उत्थान में अपना योगदान देते हैं। यह भी पढ़ें- कालाढूंगी में नगर के नायकों का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.