रामनगर, अप्रैल 18 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी में गुलदार की दहशत जारी है। जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में दिनदहाड़े गुलदार दस्तक दे रहा है। शनिवार दोपहर कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक छोटी हल्द्वानी गांव के पास जंगल में चारा चर रही किसान बलवंत सिंह कार्की की बकरी को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। एक माह पूर्व इसी जगह पर गुलदार ने एक बकरी को मारा था। वार्ड के सभासद रोहित बुलाकोटी ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में गश्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तत्काल किसान बलवंत सिंह कार्की को बकरी के मौत का मुआवजा दिया जाए। डिप्टी रेंजर भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम गुलदार की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.