हल्द्वानी, अगस्त 24 -- कालाढूंगी। आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को कालाढूंगी बाजार के आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी की। जांच के दौरान टीम ने पनीर और कार्बोनेटेड पेयों के तीन नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने दुकानदारों को साफ-सफाई, रेट लिस्ट लगाने, एफएसएसएआई लाइसेंस प्रदर्शित करने और कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: रक्षाबंधन से पहले मिठाई-दूध की जांच, 10 नमूने प्रयोगशाला भेजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...