हल्द्वानी, मार्च 16 -- कालाढूंगी। क्षेत्र में रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां इस आंधी-बारिश से गेहूं की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, तो वहीं आम लीची की फसल के बोर को भी नुकसान पहुंचा है। कालाढूंगी, कोटाबाग, चकलुवा और ब्लॉक के तमाम गांवों में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई जिससे किसान चिंतित हैं। वहीं कई गांवों में आम लीची के पेड़ भी टूट गए हैं। नैनीताल मार्ग घटगढ़ के पास पेड़ गिरने से सुबह दो घंटे यातायात बाधित रहा। कई जगह पर पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्र में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार की सुबह बिजली कर्मी मौके पर पहुंच गए। दोपहर तक बिजली सुचारु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.