हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम विपिन चन्द्र पंत के नेतृत्व में कालाढूंगी क्षेत्र के कॉलेज, स्कूल एवं कोचिंग सेंटर और आसपास की दुकानों में नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। नशे से दूर-जिंदगी से जुड़ें जागरूकता कार्यक्रम के तहत यह कार्रवाई की गई।राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में स्थित पुरुष व महिला छात्रावास में कोई नशा संबंधी प्रकरण संज्ञान में नहीं आया। छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की गई वहीं आसपास नशा बिक्री होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। कॉलेज परिसर में स्थित भोजनालय के निरीक्षण में गंदगी पाई गई। जिस पर प्राचार्य को भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। इसके अलावा कुंवर क्लासेस, कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। यह...