हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। भोपाल मध्य प्रदेश में 20 अप्रैल से चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जुत्सु चैंपियनशिप में कुमाऊं विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कालाढूंगी निवासी रुद्राक्ष नेगी ने गोल्ड मेडल जीता है। मुख्य कोच विनय जोशी ने बताया कि रुद्राक्ष ने 69 किग्रा वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।रुद्राक्ष के पिता राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का छात्र है। पिछले तीन वर्षों से अभ्यास कर रहा है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स अफसर संतोष कुमार, एमबीपीजी कॉलेज के शारीरिक प्रवक्ता सुरेंद्र नेगी, उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, चेयरमैन रेखा कत्यूरा, गोविंद पांडे, कोच मनमोहन बसेड़ा, कोच रिशिपाल भारती, टीम मैनेजर हितेंद्र मेहता, राजेश बिष्ट ने उन्हें बधाइयां...