चम्पावत, नवम्बर 5 -- टनकपुर। रजत जयंती पर पशुपालन विभाग ने नित्य गोशाला कालाझाला में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपाल प्रजापति के नेतृत्व में निराश्रित पशुओं के लिए दवाई बांटी। यहां नित्य आश्रम गोशाला कालाझाला के अध्यक्ष धर्मानंद पांडेय, कोषाध्यक्ष हरीश हैसियत, फार्मेसी अधिकारी कमल किशोर जोशी, पशुधन प्रसार अधिकारी सचिन चमोलिया, देवेंद्र खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...