मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी एनके सिंह ने शनिवार को रामबाग स्थित कालाजार रिसर्च सेंटर और एसकेएमसीएच का निरीक्षण किया। उन्होंने कालाजार से संबंधित वीएल एवं पीकेडीएल मरीजों के डेटा की गहन से जांच की। डेटा में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को इसे शीघ्र आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में ब्लॉकों में कालाजार के दवा के छिड़काव की भी जानकारी ली। इसके बाद वे एसकेएमसीएच पहुंचे। वहां उन्होंने एईएस की तैयारियों का जायजा लिया। शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल शंकर साहनी से एईएस की स्थिति एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...