मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कालाजार मरीजों के फॉलोअप के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग के अपर निदेशक डॉ नरेंद्र सिन्हा ने इस बारे में औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, गयाजी और जमुई को छोड़कर सभी जिलों के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारियों को पत्र जारी किया है।उन्होंने कालाजार के साथ स्किन कालाजार के मरीजों के फॉलोअप का निर्देश दिया है। कहा है कि कालाजार के मरीजों को बाद में स्किन कालाजार होने की आशंका रहती है, इसलिए उनका फॉलोअप जरूरी है। विभाग ने निर्देश दिया है कि कालाजार मरीजों के फॉलोअप के लिए आशा को प्रशिक्षित कर दिया जाए। यह भी पढ़ें- कालाजार: छिड़काव अभियान जारी, रोगियों की संख्या में आने लगी कमी इसके अलावा हर शुक्रवार को...