गोड्डा, अप्रैल 10 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के लिए दिल्ली से आई टीम ने पथरगामा प्रखंड के तरडीहा एवं बाबूपुर गांव का दौरा कर कालाजार पीड़ित मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। टीम में टीएसयू, एनसीवीबीडीसी (दिल्ली) के अंकित शर्मा एवं आरएचओ पटना के टेक्नीशियन प्रमोद कुमार शामिल थे। टीम ने गांव पहुंचकर कालाजार से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, इलाज तथा सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि मरीजों को केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं सही ढंग से मिल रही हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यों की सराहना की। मौके पर पथरगामा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहन पासवान,पीरामल प्रोग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.