मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी। जिले में कालाजार की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इंडोर रेजिडुअल स्प्रे (आईआरएस) के प्रथम चरण के छिड़काव अभियान की शुरुआत 16 मार्च से कर दी है। 2025 में सामने आए मरीजों के आधार पर चयनित गांवों में विशेष रूप से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी.एस. सिंह ने बताया कि 5 प्रखंड कलुआही, बासोपट्टी, झंझारपुर, घोघरडीहा और मधेपुर केचिन्हित गांव में छिड़काव कराया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत छिड़काव कार्य कराया जा रहा है। इन गांवों का चयन वर्ष 2025 में सामने आए कालाजार मरीजों के आधार पर किया गया है,ताकि संक्रमण के संभावित स्रोत को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने बताया कि कालाजार एक गंभीर लेकिन नियंत्रित किया जा सकने वाला रोग है,जो मुख्य रूप से सैंड फ्लाई ...