सीवान, मार्च 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इस क्रम में जिले में कालाजार के संभावित मरीजों की खोज के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी और कालाजार के संभावित रोगियों की खोज करेंगी। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देश के आलोक में कालाजार, पीकेडीएल व एचआईवी-वीएल के संभावित मरीजों की पहचान के लिए प्रभावित राजस्व गांवों में घर-घर सर्वे कराया जाएगा। इस कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 व 2025 के नवंबर तक जिन क्षेत्रों में कालाजार के मरीज पाए गए हैं, यहां विशेष रूप से रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। ऐसे मरीजों के घर के चारों दिशाओं में स्थित 50-50 घरों में जाकर संभावित मरीजों ...