सीवान, मार्च 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान को तेज करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 मार्च से विशेष छिड़काव अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत कालाजार के प्रसार को रोकने के लिए सिंथेटिक पायरेथ्रॉइड कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पीरामल कार्यालय में किया गया, इसमें कर्मियों को छिड़काव की तकनीक व सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला वेक्टर रोग सलाहकार नीरज कुमार सिंह तथा पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड राजेश तिवारी ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छिड़काव कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने, घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने व अभियान क...