पाकुड़, अप्रैल 1 -- पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत के महादेवपुर एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत डुमरचीर में कालाजार भीएल के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष फील्ड विजिट, मेडिकल कैंप एवं रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह अभियान जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान एमओआईसी अमड़ापाड़ा, एमओआईसी सदर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवम, जिला भीवीडी कंसल्टेंट अंकित कुमार, केटीएस ज्योतिन मुर्मू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। फील्ड विजिट के दौरान टीम द्वारा प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की गई तथा आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही ग्रामीणों को कालाजार के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई...