कालागढ़ में लकड़बग्गे की आश्चर्यजनक मौजूदगी
बिजनौर, अगस्त 8 -- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भीतर बेहद दुर्लभ लकड़बग्गे की आश्चर्यजनक मौजूदगी को लेकर विभागीय अधिकारी हैरान हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के तहत रामगंगा बांध क्षेत्र के जंगल में लकड़बग्गा देखे जाने का मामला सामने आया है। वहीं विभागीय अधिकारी यहां लकड़बग्गे की मौजूदगी को लेकर हैरान हैं। डैम क्षेत्र से ड्यूटी करके कर्मचारी वापस आ रहे थे। इस दौरान फील्ड वर्कशॉप के समीप मौजूद लकड़बग्गे पर अचानक कर्मचारियों की नजर पड़ गई। बताया गया है कि लकड़बग्गा पार्क से निकल कर सड़क पार करके जंगल की ओर जा रहा था। लकडबग्गे की मौजूदगी को लेकर कार्बेट प्रशासन के अधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है। यह भी पढ़ें- कॉर्बेट नेशनल पार्क का स्थापना दिवस मनाया इससे पहले साल 2017 के दौरान विभागीय स्तर पर कॉर्बेट के सीमावर्ती (खारा गेट तथा मोरघाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.