देहरादून, मार्च 3 -- कालसी। कालसी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कालसी में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष कालसी अरविंद चौधरी ने बताया कि ग्राम कालसी निवासी माया सिंह चौहान पुत्र नत्थी सिंह ने तहरीर दी हे। बताया कि 26 फरवरी को किसी कार्य से कालसी गेट गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मदन स्वीट शॉप के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि जिस स्थान पर उनकी बाइक खड़ी थी, वहां अज्ञात व्यक्ति की कार भी खडी थी। बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक चोर की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.