कालसी में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 37 लाभार्थियों का उपचार
देहरादून, अप्रैल 4 -- कालसी। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बसाया ने ग्राम हमरोऊ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभा शर्मा ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार रक्त जांच भी कराई।इस दौरान फार्मासिस्ट पूजा नौटियाल ने मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. आभा शर्मा ने ग्रामीणों को संतुलित खान-पान और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के लाभों के बारे में जागरूक किया।शिविर में योग अनुदेशक विजय पाल भण्डारी और कविता तोमर ने लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया व योगाभ्यास भी कराया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा कार्यकर्ता रीना चौहान एवं ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। शिविर में कुल 37 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.