विकासनगर, जून 18 -- नरेंद्र तोमर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के तहत गुरुवार को विकासखंड कालसी में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर 203 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बीपी और शुगर की जांच के साथ दवाइयां भी वितरित की गईं। वहीं, बाल विकास विभाग ने सात लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की। पशुपालन विभाग ने 15 किसानों को पशु औषधियां वितरित कीं, जबकि पंचायतीराज विभाग ने 20 परिवार रजिस्टरों की प्रतियां, छह जन्म प्रमाण पत्र और एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी क...