देहरादून, जून 5 -- कालसी। कालसी क्षेत्र की एक महिला ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गई। आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी खोलने और अधिक पैसे मिलने का लालच देकर साइबर ठगों ने करीब 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कालसी अरविंद चौधरी ने बताया कि अर्चना कुमारी, पत्नी पंचानंद सिंह, निवासी तिलवाड़ी आर्मी कैंप कालसी ने कोतवाली में शिकायत दी है। बताया कि वह इंस्टाग्राम ऐप का उपयोग करती थीं। जो किसी कारण बंद हो गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर इंस्टाग्राम आईडी खोलने के नाम पर पहले 500 रुपये भेजने को कहा। यह भी पढ़ें- कालसी में इंस्टाग्राम आईडी खोलने के नाम पर महिला से करीब 1.40 लाख की साइबर ठगी बताया कि आरोपी ने स्कैनर भेजकर विभिन्न किस्तों में पैसे ट्रांसफर करव...