विकासनगर, अगस्त 29 -- कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के लालपुल के पास पर्यटकों की कार करीब 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दिल्ली और यूपी के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कार में दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के पांच पर्यटक सवार थे। सभी चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: चकराता में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्...