विकासनगर, मार्च 3 -- कालसी गेट क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कालसी में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कालसी अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले में ग्राम कालसी निवासी माया सिंह चौहान पुत्र नत्थी सिंह ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गत 26 फरवरी को वह किसी कार्य से कालसी गेट गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मदन स्वीट शॉप के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.