विकासनगर, फरवरी 28 -- विकासखंड कालसी के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस वर्ष अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर दो प्रतिष्ठित आवासीय संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिम ज्योति विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कालसी की 11 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। यह परीक्षा फरवरी फरवरी को देहरादून और चकराता केंद्रों पर आयोजित की गई थी। चयनित छात्राओं में गौरी, शिवांगी, काव्या, श्रीजा (राजकीय विद्यालय नागथात), आयुषी (राजकीय विद्यालय गढैथा), एरिका व याक्षी तोमर (राजकीय विद्यालय थथेउ), सुनिधि चौहान (रा.वि. बिसोई), दिव्यांशी (रा.वि. ललऊ), आरती (रा.वि. कुल्हाड़ा) तथा आस्था तोमर (रावि आरा) शामिल हैं। जबकि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा, जो 18 जनवरी 2026 को आयोजित हुई थी, में भी कालसी के विद्यार...