कालसर्प योग शांति महायज्ञ संपन्न
मथुरा, अगस्त 19 -- अखिल भारतीय श्री बृज समाज हरि संकीर्तन संघ द्वारा विद्यापीठ गताश्रम टीला प्रांगण में निःशुल्क कालसर्प योग शांति महायज्ञ एवं नागेश साधना का आयोजन किया गया। नाग पंचमी पर वेदमूर्ति याज्ञिक आचार्य परमेश्वर दत्त शास्त्री की प्रेरणा से यह कार्यक्रम पीठाधीश्वर भोला बाबा एवं अवधेश पाठक के सानिध्य में संपन्न हुआ। आचार्यों ने कहा कि मान्यता के अनुसार कालसर्प योग से संबंधित दोषों के निवारण के बाद जातक के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। उन्होंने बताया कि कुलिक, महापद्म, तक्षक, अनंत, शंखपाल, धातक, शेषनाग, विषाक्त आदि विभिन्न प्रकार के कालसर्प योग माने गए हैं। बारह राशियों और बारह लग्नों के आधार पर कालसर्प योग के विभिन्न स्वरूप बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि राहु-केतु की अंतर्दशा चलने पर जातक को प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.