बुलंदशहर, मार्च 25 -- क्षेत्र के श्रीनव दुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्रि की सप्तमी को लोगों ने मैया के कात्यायनी स्वरूप के दर्शन किए। मईया के गीतों और जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। खुर्जा के श्रीनव दुर्गा शक्ति मंदिर में मैया को कालरात्रि के रूप में सजाया गया। मंदिर कमेटी के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजन का विधान है। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं। मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है। मां कालरात्रि के चार हाथ हैं। उनके एक हाथ में खड्ग, दूसरे में लौह शस्त्र, तीसरे हाथ में वरमुद्रा और चौथा हाथ अभय मुद्रा में हैं। मां कालरात्रि का वाहन गर्दभ है। भक्तों ने मां के पूजन के लिए मंदिर में कतारें लगाईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...