वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए अमेरिकी नागरिक एड्रियाना पसरेलू का सोमवार को मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित ने कोतवानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अमेरिकी नागरिक सुबह मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। इस बीच एक युवक ने भीड़ का लाभ उठाते हुए मोबाइल उड़ा दिया। इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। चोर की पहचान के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...