कालभैरव मंदिर बना बहुरंगी हिमालय
वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। एक तो यूं ही गुरुवार को पूरे दिन बादल-वर्षा और ठंडी हवा ने वातावरण शीतल बना रखा था। दूसरे जो लोग इस दिन बाबा कालभैरव के दरबार में पहुंचे उन्हें बहुरंगी हिमालय की गोद में होने की अनुभूति हुई। मंदिर परिसर में चारों तरफ बर्फ की सिल्लियों से उठ रही ठंडी लहर श्रद्धालुओं को शीतल कर रही थी। अवसर था सावन में काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के हिम शृंगार महोत्सव का। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दैत्राबीर बाबा का वाषिक शृंगार मंदिर परिसर की सजावट गुरुवार को मंदिर के मुख्य मंडप से गर्भगृह तक रंग-बिरंगे हिमखंडों से बाबा की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। भजनों की सुर सरिता में भक्तगण देर रात तक गोते लगाते रहे। तरह-तरह के फलों, फूलों और मालाओं के साथ ही कामिनी एवं अशोक की पत्तियों से समूचे मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.