आरा, फरवरी 14 -- उदवंतनगर। राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित है। संघ ने उन नियोजित शिक्षकों के लिए कालबद्ध प्रोन्नति की मांग की है, जिन्होंने 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी कर ली है। नियमानुसार, प्रारम्भिक संवर्ग के मूल कोटि के शिक्षकों को योगदान की तिथि या प्रशिक्षण अहर्ता प्राप्त करने की तिथि, जो भी पहले हो, से 12 वर्ष की सेवा पूरी होने पर अगले वेतनमान में प्रोन्नति देने का प्रावधान है। शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए बीडीओ ने आश्वासन दिया। इससे नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ भोजपुर के प्रधान सचिव परमेश्वर पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रितेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.