उरई, सितम्बर 21 -- कालपी। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कालपी सीट पर सियासी पत्ता खोल दिया है। सोमवार को एमएसवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वीरपाल सिंह चौहान को 220 कालपी विधानसभा का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया गया। घोषणा होते ही मैदान मायावती जिंदाबाद और वीरपाल सिंह चौहान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। बुंदेलखंड क्षेत्र के मुख्य कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि वीरपाल सिंह चौहान को प्रभारी प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने कालपी में जीत की तैयारी शुरू कर दी है। सम्मेलन में 516 बूथों से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिय...