उरई, मार्च 18 -- कालपी। फिलहाल तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन‌ गेहूं क्रय केन्द्र खुलेंगे लेकिन किसानों को बिक्री के लिए अभी इंतजार करना होगा। शासन ने अभी खरीद शुरू करने की तारीख तय नहीं की है‌। हालांकि इसके मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की सम्भावना है। शासन प्रतिवर्ष किसानों का गेहूं शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए सहकारी क्रय केन्द्र खोलता है जिसकी शासन स्तर से तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जिला विपणन अधिकारी गोविन्द उपाध्याय के अनुसार कालपी तहसील क्षेत्र में विपणन शाखा के खरीद केंद्र गल्ला मण्डी कालपी तथा कदौरा मे खोले जाएंगे तो कालपी गल्ला मण्डी में पीसीएफ भी क्रय केन्द्र स्थापित करेगा। इसके अलावा बाबई छौंक के अलावा आटा बी पैक्स अपना क्रय केन्द्र परासन स्थित गल्ला मण्डी में स्थापित करेगा। खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूचिता...