उरई, दिसम्बर 14 -- कालपी। विधान सभा क्षेत्र की एसआईआर प्रक्रिया भले ही पूरी हो गई हो पर अभी काम बन्द नहीं हुआ है। अब एसआईआर प्रक्रिया में कम हुए मतदाताओ को एक और मौका देने के लिए नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अगुआई में जारी अभियान मे 50000 मतदाता सूची से बाहर हो गए। लेकिन आयोग ने मृतक 8684 मतदाताओं को छोड़ अन्य बाहर वोटरों को एक और मौका देने का फैसला किया है। इसके तहत 48000 वोटरों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है और यह अभियान भी चलने लगा है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के अनुसार आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया की समय सीमा फिलहाल 26 दिसम्बर तक बढ़ा दी है लेकिन इस विधानसभा का काम पूरा हो चुका है जिसके चलते सभी बीएलओ को नोटिस उपलब्ध कराए जा रहे हैं जो मतदाताओ को देकर उनको मतदाता सूची से बाहर होने का क...