उरई, मार्च 27 -- कालपी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को संरक्षित एवं सौंदर्यीकरण के लिए उप्र शासन ने एक करोड़ 37 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।कालपी क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी लगातार प्रयासरत हैं। पिछले दिनों कालपी क्षेत्र के सांघी गांव में पातालेश्वर मंदिर के पुर्ननिर्माण एवं सौंदर्यीकरण हेतु शासन ने लगभग सवा करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। उसके बाद कालपी के मराठा कालीन गणेश मंदिर एवं ऐतिहासिक बनखंडी देवी मंदिर के एक करोड़ 37 लाख रुपए शासन से स्वीकृत कराए हैं। जिससे इन ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरों का रखरखाव संभव हो सकेगा। उप्र शासन के अनुसचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने पर्यटन विभाग के महानिदेशक को पत्र जारी कर गणेश मंदिर के लिए 64 लाख 55000 एवं बनखं...