घाटशिला, मई 1 -- घाटशिला प्रखंड के कालचिति गांव मे राधारानी क्लब द्वारा 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं। इस धार्मिक अनुष्ठान मे पुरुलिया, मिदनापुर, बांकुड़ा से महिला संप्रदाय के आलावा झारखंड के स्थानीय संप्रदाय ने भी संकीर्तन प्रस्तुत किया। संकीर्तन सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बिजन महतो, मनोहर महतो, संजय महतो, दिलीप महतो, जीतेन्द्र महतो, बुद्धेश्वर महतो, बिपिन महतो, जयंत महतो, दीपक महतो, विक्की महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कालचिति गांव मे 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...