शिमला, अगस्त 30 -- पहाड़ों पर बारिश के साथ जमीन खिसकने का खतरा अब कालका-शिमला की ऐतिहासिक रेललाइन के लिए भी बड़ी चिंता बन गया है। लगातार बारिश के बीच सोलन जिला में कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक के आसपास की मिट्टी बह गई। मिट्टी खिसकने से रेल पटरी के नीचे का हिस्सा खुल गया और ट्रैक का एक हिस्सा हवा में झूलने जैसी स्थिति में पहुंच गया। खतरे को देखते हुए रेलवे ने बीती रात इस रेलखंड पर नैरो गेज ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। आज रविवार को कालका और शिमला के बीच चलने वाली कुल 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजय गेवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ब्रिज नंबर 57 के पास मिट्टी बहने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन सेवा निलंबित की गई है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले...