नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जय माता दी...उद्घोष के साथ कतारबद्ध होकर श्रद्धालु दक्षिण दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए उत्साह के साथ प्रवेश कर रहे हैं। हाथों में पूजा की थाल लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हर ओर भक्ति संगीत व माता के जयकारों की गूंज है। इससे आस-पास का माहौल भी भक्तिमय हो गया है। पूरा मंदिर देश-विदेश से मंगाए गए आकर्षक फूलों से सजाया गया है। इस बार खास बात यह है कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत सेवादार कर रहे हैं। प्रेम भाव से उनकी मदद कर रहे हैं। नवरात्र के छठे दिन घरों से लेकर मंदिरों तक देवी की आराधना कर विधि-विधान से भोग लगाकर आरती उतारी गई। कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भोर से ही तांता लगा रहा। श्रद्धालु मंदिरों में भक्ति ...