मैनपुरी, फरवरी 13 -- कुरावली। आसपुर-सकीट रोड पर बावली नहर के पास हुए कार हादसे में घायल युवती की सात दिन बाद सैफई में मौत हो गई। हादसें में मृतकों की संख्या में अब बढ़कर चार हो गई। युवती की जल्द ही सगाई होने वाली थी। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बीते 7 फरवरी की सुबह 7.30 बजे गुड़गांव से एक कार थाना कुरावली के ग्राम गणेशपुरा आ रही थी। जैसे ही कार बावली नहर के पास पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे मे जा गिरी और जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय शिवम यादव पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम गणेशपुरा, 23 वर्षीय सुमित यादव निवासी नगला बरी, 19 वर्षीय मनकी पुत्री दलवीर सिंह निवासी ग्राम जखुआ की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं 22 वर्षीय खुशबू पुत्री दलवीर निवासी जखुआ व 28 वर्षीय राहुल यादव पुत्र प्रमोद याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.