हरिद्वार, मार्च 11 -- घर के बाहर खड़ी कार को हटाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दो युवकों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की शिकायत पर कनखल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शेखूपुरा कनखल निवासी दीपक धीमान ने तहरीर देकर बताया कि नौ मार्च की शाम वह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी शिवम सैनी और मन्नू सैनी की कार उसके घर के सामने खड़ी थी। इससे रास्ता बाधित हो रहा था। दीपक का कहना है कि उसने दोनों युवकों से विनम्रता से कार हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.