बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के केवटी थाना क्षेत्र के केवटी गांव के पास एक कार से 66 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। जबकि, चालक भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर चालक कार लेकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कार से 66 लीटर शराब बरामद की गयी है। चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...