बांका, सितम्बर 1 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता। नवादा बाजार सहायक थाना कि पुलिस ने अवैध शराब के एक बड़े खेप के साथ सोमवार को हरियाणा के एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर एक कार से 453.6 लीटर विदेशी शराब लेकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल एक कार को जब्त करते हुए हरियाणा निवासी अंतरराज्यीय शराब तस्कर तेजवीर, पिता दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बांका के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान अमृत कॉलोनी, थाना शिवाजी कॉलोनी, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घोरैया रोड स्थित इस्लामपुर मोड़ के समीप पुलिस टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार वहां पहुंची। पुलिस को वाह...