मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मोतीपुर। परोहा गांव स्थित पुल के पास से कथैया पुलिस ने बुधवार अहले सुबह एक कार से 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर साहेबगंज के सुखचन सहनी और शशिरंजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार जब्त कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...