किशनगंज, अप्रैल 14 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के क्रम में थाना क्षेत्र के चारघरिया चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में चारपहिया कार से 264.28 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने इस बाबत बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार शराब व अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से बंगाल से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को ले जाया जा रहा है, मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चारघरिया चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। यह भी पढ़ें- कार से 264 लीटर शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार इसी क्रम में किशनगंज की तरफ से आ रही एक कार की जब जांच की गई तो कार से विदेशी ब्...