बिहारशरीफ, जून 6 -- कार से 185 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरारी थाने की पुलिस ने एक कार से 185 लीटर देसी शराब बरामद की है। साथ ही शहर के इंदाय के रहने वाले धंधेबाज कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कार से शराब लाई जा रही है। पुलिस ने जाल बिछाया और कार को नीरपुर के समीप धर दबोचा। कार की तलाशी ली गई तो 185 लीटर देसी शराब मिली। कार पर सवार धंधेबाज कुंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- कार से 185 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...