पूर्णिया, मार्च 28 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के हिजला के समीप पुलिस को देखते ही एनएच पर कार खड़ी कर चालक फरार हो गया। थाना अध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को देखते ही कार चालक कार खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की जांच क़ी तो 156 लीटर विदेशी शराब जब्त बरामद हुआ। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद किया गया है। वाहन एवं शराब दोनों को जप्त कर लिया गया है एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...